- Get link
- X
- Other Apps
Featured post
- Get link
- X
- Other Apps
सफलता कैसे प्राप्त करें
अधिक से अधिक परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
सफलता कड़ी मेहनत का परिणाम है।
भविष्य इस बात से निर्धारित नहीं होता है कि हम कल क्या करनेवाले हैं,बल्कि आज हम क्या करते हैं इसी बात से निर्धारित होता हैं। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाना चाहते हैं तो आज ही काम करना शुरू कर दें।
अच्छी आदतें आपको बहुत कुछ हासिल करवाएगी जीवन में जो कुछ करना चाहते हो उसमे बढ़ी आसनी से सफलता अच्छी आदतें दिलवा सकती है। अच्छी आदतें आपको केवल सफलता ही नहीं लेकिन ऐसा अच्छा इन्सान बनाएगी की लोग देखकर कहेंगे की मैं भी आपके जैसे बनना चाहता हु।
आज के समय में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं और सफल भी होते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है जी हां ये भी सच है।
सफलता क्या है ?
सफलता एक ऐसा लक्ष्य है जिसे हासिल करने से अपने सपनो को हम हकीकत में देख सकते हैं। सफ़लता वो है जो हासिल करने से हम अपने सपनो को साकार कर सकते हैं।अब हम सफल होने के महत्त्वपूर्ण तरीके के बारे में जानेंगे।
केवल वे व्यक्ति बुद्धिमान है जो किसी कार्य को करने से पहले सोचता है, अगर वे किसी कार्य में असफल होते हैं तो उससे सीखें और आगे बढ़ें वह निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को पूरा करता है।
1 सुबह जल्दी उठना।
दुनियाकी सफल और अच्छी आदत जिसका हर इंसान पालन करता है तो वो है सुबह जल्दी उठना और अपने बिस्तर को छोड़ने की आदत।
अगर आप सुबह की पहेली किरण से पहले अपने बिस्तर से उठ जाते हो। अपने दिन को सानदार बनाने के लिए काम शुरू करते हो तो पूरे दिन में आप सभी चुनतिया का अच्छे से सामना कर सकते हो। सुबह उठनेका मतलब है आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए, ज्यादा ऊर्जा, ज्यादा समय, ज्यादर मेहनत और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना ।
2 हर दिन कुछ नया सीखते रहना।
हमेशा अपने लक्ष्य के लिए कुछ नया सीखते रहना ये आदत उन लोगो में होती जो लोग अपने क्षेत्र में काफी ज्यादा सफल हो छके है। हमेशा अपने काम के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखते रहना। सफलता पाने वाले लोग कई तराके के प्रयोग करते है। अपने सपनो से जोड़ी हर बात को जानते हैं और सफलता का रास्ता सरल बनाते है । ज्ञान एक लाइन का हो पर सीखते रहो। कुछ सीखने से ही कुछ मिलता हैं।
3 बोलो कम सुनो ज्यादा।
हमारे पास दो कान हो ते है और एक मुंह मतलब ये है की बोलो कम और सुनो ज्यादा कम बोलने से कम बोलने का मतब है ऊर्जा का कम बर्बाद करना सुनने वाले को हमेशा कुछ ना कुछ जरूर जानने को मिलता है इसीलिए बोले कम और सुने ज्यादा जब व्यक्ति कम बोलता है तो वो अपने भीतर से जुड़ा रहता हैं। और उसके भीतर के विचार ज्यादा ताकतवर होते है की सफलता उसके करीब आने लगती हैं।
4 असहमत होना और मना करना सिखलो।
हमारा लक्ष्य अलग है हमारा सिद्धांत अलग है तो हर बात के लिए लोको के साथ सहमत क्यू होते हैं। जो लोगों को अच्छी लगती है वो लोग करे तो हम भी हमे जो अच्छे लगते है ऐसा करेंगे। हम कोई कठपुतली नही है जो हर बात लोगो की माने। हम अपने मन की ज्यादा से ज्यादा मानेंगे लोग जो भी कहे सुनो सबकी करो अपने मन की। क्यू की जीवन आपका है अपने दोस्तो और लोगो का नही इसीलिए सफल होने के लिए अपनी ज्यादा सुने लोगो की कम।
5 कड़ी मेहनत।
सफलता पाने के लिए सबसे अधिक परिश्रम की आवश्यकता होती है। अगर हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को समझ ले और यह समझ ले कि उस लक्ष्य को पाने के लिए कितनी मेहनत की जरूरत है तो सफलता जरूरी है। अगर आपके सपने बड़े हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। यदि आप कड़ी मेहनत के साथ-साथ समझदारी से यह जानकर काम करेंगे कि आपके लक्ष्य के लिए क्या आवश्यक है, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
अंधाधुंध गधे की तरह काम करने से सफलता नहीं मिलती, समझदारी से काम लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप एक टाइम टेबल बनाएं या अपने समय के अनुसार अपने लक्ष्य पर काम करें लेकिन वही करें जो आपके लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी हो।
सफलता के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है, इसलिए यदि आप सफल होना चाहते हैं तो सफलता आपके लिए किसी भी अन्य कार्य से अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, यहां तात्पर्य सफलता पर अधिक ध्यान केंद्रित करने से है। 6 महीने के लिए उन सभी चीजों को भूल जाइए जो आपका कीमती समय बर्बाद करती हैं, खासकर यदि आप अपने सपनों पर विश्वास करते हैं, तो उन पर अधिक ध्यान दें। सफलता बहुत जरूरी है और इसे पाने के कई फायदे हैं, जो आप जानते हैं।
कुछ पाने के लिए आपको कुछ छोड़ना पड़ता है, इसका मतलब यह है कि आप जो पाना चाहते हैं वह उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप क्या छोड़ते हैं। जिसके कारण अपने लक्ष्य पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपने लक्ष्य से अधिक मेहनत करें, सफलता मिलेगी।
जब तक सफलता न मिल जाए तब तक मेहनत करते रहें, सफलता आपके पास आएगी।
बार-बार किए गए प्रयासों के बाद भी जब कोई लक्ष्य असंभव लगता है, तो काम करने का तरीका बदलना चाहिए, लक्ष्य नहीं, तभी सफलता मिलती है।
6 आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
यदि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। और अगर आप आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता आपका इंतजार कर रही है। मेहनत पर अधिक ध्यान देने से परिश्रम का फल मिलेगा।
सफल लोग कहते हैं कि अगर आप आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। ताकि आप भी आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और सफलता पाएं।
More read
Communication skills कैस बढ़ाएं ?
7 समय बर्बाद मत करो।
सफलता के लिए अपने समय का सदुपयोग करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है इसलिए आलस्य से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करें।
हमारा लक्ष्य बड़ा हो या छोटा, सफलता पूरी ताकत से मेहनत करने से ही मिलती है। चाणक्य भी यही कहते हैं.
समय पर सोएं, जल्दी उठें, अच्छी आदतें विकसित करें।
दो चीजें हैं जो हमारे वर्तमान को बर्बाद करती हैं-पहली पिछली गलतियों पर पछतावा करना, दूसरी भविष्य की चिंता करना। अगर हम इन दोनों चीजों को छोड़ दें तो वर्तमान अच्छा हो सकता है।
8 सकारात्मक सोचें।
अच्छी सोच एक सफल व्यक्ति की निशानी होती है, कई लोग सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही लोग सफलता के शीर्ष तक पहुंच पाते हैं। आपका शरीर भी वैसा ही काम करता है जैसा आप सोचते हैं इसलिए हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखें और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
हमारे साथ भी यही होता है क्योंकि हम विचारक होते हैं इसलिए हम अपने विचारों को बदलकर अच्छे विचार बनाते हैं ताकि हम सफलता के शिखर पर पहुंच सकें।
सोने से पहले दिन भर में किए गए कार्यों का ध्यान करें और फिर अपने लक्ष्य को याद रखें और जब तक नींद न आ जाए तब तक अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित रखें। चूँकि उस समय हमारा मस्तिष्क अधिक सक्रिय होता है, इसलिए सोने से पहले इसे याद करने से अवचेतन मन में चला जाता है। एक बार जब कोई विचार अवचेतन मन में प्रवेश कर जाता है, तो हमारा शरीर उसे पुनः प्राप्त करने का प्रयास करता है। लेकिन किसी भी विचार को अवचेतन मन तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।
जो लोग हर काम में निराशा देखते हैं उनका भविष्य परेशानियों से भरा हो सकता है। इसलिए भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विचारों को सकारात्मक रखा जाए।
9 जोखिम लेने का साहस रखें।
सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए जोखिम लेने से न डरें, जोखिम ही आपको सफलता की राह दिखाएगा। आप कोई भी काम करने में सक्षम हैं इसलिए खुद को आगे बढ़ाएं और कड़ी मेहनत करें।
कुछ करने के लिए आपको कुछ छोड़ना होगा, ताकि जब तक आप सफलता के शिखर पर न पहुंच जाएं, तब तक उन चीजों से दूर रहें जो आपका कीमती समय, शौक, आलस्य खराब करती हैं।
यदि लक्ष्य बड़ा है, तो समस्याएं भी बड़ी आ सकती हैं, कुछ लोग समस्याओं के कारण उदास हो जाते हैं और अपना लक्ष्य छोड़ देते हैं। जो लोग समस्याओं का सामना करते हैं और सकारात्मकता के साथ प्रयास करते रहते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है अगर कोशिश करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है तो काम करने का तरीका बदलना चाहिए।
10 हर दिन एक किताब पढ़ें।
हर दिन पढ़ने से आपको नए विचार मिलेंगे, कुछ नया जानने को मिलेगा। पढ़ना एक सफल व्यक्ति की भी आदत है इसलिए हर दिन पढ़ने की आदत बनाने से आपको सफलता मिलेगी।
सफल लोगों की किताबें पढ़ें, उनके विचारों पर ध्यान दें, उनके सोचने के तरीके को समझें, उनके काम करने के तरीके को समझें, जो आपको सफलता तक पहुंचाने में काफी मददगार साबित होगी।
11 हमेशा व्यायाम करें।
रोजाना व्यायाम करने से हमारा शरीर फिट रहता है। लंबे समय तक काम करने की क्षमता. व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। व्यायाम से अवसाद, तनाव, मधुमेह जैसी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं।
Meditation के बारे में अधिक जानकारी के लिऐ यहां क्लिक करें।
प्रतिदिन ध्यान करें।ध्यान करने से हमारे मन से नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं जिससे हमारे विचार सकारात्मक हो जाते हैं और सफलता की ओर ले जाते हैं। ध्यान करने से मस्तिष्क को व्यायाम मिलता है जिससे लंबे समय तक याद रखने की क्षमता बढ़ती है।
ध्यान से फोकस बढ़ता है, हमारा दिमाग शांत होता है जिससे हम अपने लक्ष्य पर फोकस कर पाते हैं। ध्यान करने से याददाश्त बढ़ती है। मेडिटेशन के कई फायदे हैं।
उपरोक्त तकनीक का प्रयोग करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Active रहनेके महत्त्वपूर्ण तरीको के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Comments
Post a Comment